Thursday, April 24, 2025
spot_img
HomeCrimeदहेज लोभियों ने ब्लॉक प्रमुख की बेटी को भी नहीं बक्शा, संदिग्ध...

दहेज लोभियों ने ब्लॉक प्रमुख की बेटी को भी नहीं बक्शा, संदिग्ध मौत के बाद मिर्जापुर प्रमुख ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

आजमगढ़। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जमीलपुर गांव में ब्याही मिर्जापुर ब्लॉक प्रमुख के पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद पहुंचे परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवपार गांव निवासी फिरती देवी वर्तमान में मिर्जापुर ब्लॉक की प्रमुख हैं। उनके पति शंभूनाथ यादव उर्फ साधू यादव भी ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने अपनी पुत्री पूजा यादव (28) की शादी 16 फरवरी, 2020 को महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जमीलपुर गांव निवासी रामबहादुर यादव पुत्र अयोध्या यादव के साथ की थी। शनिवार को मायके वालों को सूचना मिली कि पूजा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी जानकारी होने के बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि पूजा का शव नीचे पड़ा हुआ है। इस पर मायके वालों ने शंका जताई की उसने सुसाइड नहीं किया है, बल्कि उसकी हत्या गई। वहीं, इस मामले में मृतका के भाई और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता बलवंत यादव ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसके बहन की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी। बताया कि कुछ साल तक तो मामला ठीक चला, लेकिन फिर ससुराल के लोग पूजा को प्रताड़ित करने लगे। इसकी शिकायत मिल रही थी, लेकिन पारिवारिक मामला होने के कारण हम लोग उसे समझा देते थे। बीते शुक्रवार शाम को पूजा का फोन आया कि उसके साथ मारपीट की गई है और शनिवार सुबह उसके मौत की सूचना मिली। बलवंत ने बताया कि ससुराल के लोग दहेज में चार पहिया गाड़ी, दस लाख रुपये और जेवरात की मांग कर रहे थे। उसकी बहन को लगातार इसके लिए प्रताड़ित भी कर रहे थे।आरोप लगाया कि इस कारण उन लोगों ने उसकी हत्या करके उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। मृतका का पति नैनीताल रेलवे में काठ गोदाम में काम करते हैं और अभी दो दिन पूर्व ही वह घर से गए हैं। इस मामले में बलवंत ने दहेज हत्या का आरोप लगते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को दी तहरीर में बलवंत यादव ने आरोप लगाया है कि मृतका के पति राम बहादुर यादव, ससुर अयोध्या यादव, सास सेवाती यादव, ननद अंतिमा व पूनम यादव के साथ ही देवर हरिराम यादव दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। महाराजगंज थाना क्षेत्र के जमीलपुर गांव से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना महाराजगंज पुलिस और सीओ सगड़ी मौके पर पहुंचे। विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चिराग जैन, एसपी ग्रामीण। ने बताया कि महिला के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें से पांच को हिरासत में ले लिया गया है। छठवें व्यक्ति की गिरफ्तारी जल्द कर ही कर ली जाएगी। आगे जो भी तथ्य जांच में आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments