आजमगढ़। हरौला थाना क्षेत्र में दोस्त के साथ युवक को बाजार जाते समय बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मारते हुए फरार हो गए। वही आनन फानन में घायल युवक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर इलाज चल रहा है। गोली युवक की पीठ के दाहिने हिस्से में लगी है। जानकारी के अनुसार सकतपुर गांव निवासी घनश्याम 45 पुत्र हुन्नर नव वर्ष के प्रथम दिन बुधवार की देर शाम लगभग सात बजे अपने दोस्त अशोक के साथ बाइक से फुलवरिया बाजार जा रहा था। बाइक को अशोक चला रहा था और घनश्याम पीछे बैठा था। जैसे ही वह फुलवरिया बाजार और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बीच स्थित बनरहिया बाग के पास पहुंचा। तभी पीछे से एक बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। उनमें एक बदमाश ने तमंचे से घनश्याम पर फायर कर दिया। गोली घनश्याम के पीठ के दाहिने हिस्से में लगी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे अहरौला स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घनश्याम ने बताया कि वह बदमाशों में से किसी को नहीं पहचानता है।